बाइकाल झील स्थिति : ५३°¢ उ.अ. तथा १०८°¢ पू.दे.। पूर्वी साइबेरिया में संसार की छठी सबसे बड़ी और प्राचीनतम (२ करोड़ वर्ष पूर्व बनी हुई) झील है, जो ३६० मील लंबी, २० से ५३ मील चौड़ी तथा अधिकतम गहराई लगभग ५,७१० फुट है। यह विश्व की सबसे गहरी झील है। इसके मीठे एवं निर्मल जल में सील एवं अन्य बड़ी बड़ी मछलियाँ पाई जाती हैं। इसमें लगभग ३०० छोटी बड़ी नदियाँ गिरती हैं। जब दिसंबर और जनवरी से लेकर आधे मई तक इसके ऊपर लगभग एक मीटर मोटी बर्फ की परत जम जाती है, तब इसके ऊपर से लिस्टविनिचिनोई (Listvinichnoe) से मिसोवाया को मार्ग जाता है। इस झील के अंदर कई द्वीप भी हैं जिनमें ओखलन सबसे बड़ा है। इसके पश्चिमी किनारे का प्रमुख बंदरगाह लिस्टविनिचिनोई है। यह झील सागरतल से १,६०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इसका तल घटता बढता रहता है। इसका प्रवाहक्षेत्र लगभग ६,५०,००० वर्ग किमी. है। इस झील के आसपास के स्थान बड़े मनोरम हैं जहाँ पेड़ पौधों का बाहुल्य है। यहाँ १,८०० जातियों के पेड़ पौधे और अनेक समूरवाले जंतु पाए जाते हैं। (ओंकार सिंह)