बाइओ ब्लांका स्थिति : ३८°३५¢ द.अ. तथा ६२°१३¢ प.दे.। दक्षिणी अमरीका में अर्जेंटीना देश के ब्येनस एयरिज़ प्रांत के दक्षिणी भाग में, नपोस्ता नदी के किनारे स्थित नगर है। ब्येनस एयरिज़ के दक्षिणी जनपदों का यह प्रमुख एवं प्राकृतिक बंदरगाह है। इसने सन् १८८५ में प्रथम रेलमार्ग आरंभ हो जाने के बाद तीव्र प्रगति की। नगर का समीपवर्ती भाग निम्न तथा दलदली है। यहाँ का पानी खारा होने से स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। व्यापारिक महत्व की दृष्टि से यह ब्येनस एयरिज़ के समकक्ष ही है। इसकी जनसंख्या १,२१,००० (१९५०) है। (ओंकार सिंह)