बाईआ (Bahia) या सैल्वाडॉर, १. राज्य स्थिति : १३°¢ द.अ. तथा ३८°३०¢ प.दे.। दक्षिणी अमरीका में ब्राज़ील का एक राज्य है। इसका अधिकांश पर्वतीय है। इसका क्षेत्रफल १,६४,६०१ वर्ग मील तथा जनसंख्या ५९,९०,६०५ (१९६०) है। भीतरी प्रदेश की जलवायु गरम और शुष्क है। यहाँ की राजधानी सैल्वाडॉर (बाईआ) है। मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। कुछ भागों में गन्ना, कपास, कहवा और फलों की कृषि होती है।

२. नगर, बाईआ राज्य की राजधानी तथा प्रमुख नगर है। इसे सैल्वाडॉर भी कहते हैं। यहाँ का ताप २६°सें. और वार्षिक वर्षा ५२ इंच है। यहाँ से तंबाकू, काफी, चीनी, रबर, हीरे, रेंड़ी के तेल आदि का निर्यात होता है। इसकी जनसंख्या ६,५५,७३५ (१९६०) है। (ओंकार सिंह)