बाँसवाड़ा १. जिला, स्थिति : २३°३३¢ उ.अ. तथा ७४°२७¢ पू.दे.। यह भारत के राजस्थान राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल १,९४६ वर्ग मील तथा जनसंख्या ४,७५,२४५ (१९६१) है। इसके उत्तर-पूर्व में चित्तूरगढ़, पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में दुर्गापुर व उदयपुर, दक्षिण-पश्चिम में पंचमहल, पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में रतलाम एवं झाबुआ जिले हैं। इसकी मुख्य नदी माही है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यकर नहीं है तथा वार्षिक औसत वर्षा ३८ इंच होती है। कृषि में मक्का, धान, गेहूँ, जौ, चना तथा गन्ना का प्रमुख स्थान है। उद्योगों में मोटा कपड़ा बनाना, लाख की चूड़ियाँ तथा लकड़ी के खिलौने बनाना प्रमुख है।
२. नगर, स्थिति : २३°३३¢ उ.अ. तथा ७४°२७¢ पू.दे.। बाँसवाड़ा जिले में नामली एवं रतलाम रेलवे स्टेशनों से ४२ मील दूर स्थित, जगमल द्वारा स्थापित नगर है। जगमल के किले के खंडहर अभी विद्यमान हैं। यह ऐतिहासिक नगर है तथा प्राचीन दीवार से घिरा है। इसकी जनसंख्या १९,५६६ (१९६१) है। (दीपेंद्रनाथ वनर्जी)