वहामा द्वीपसमूह स्थिति :
२४रू४०फ़ उ.अ. तथा ७४रू०फ़ प.दे.।
संयुक्त राज्य, अमरीका के फ्लोरिडा प्रायद्वीप से लेकर दक्षिण-पूर्व
में हेटी तक फैले द्वीपों का एक समूह है। इस द्वीपसमूह के अंतर्गत
कुल २९ द्वीप, ६६१ नीची सतह या मूंगे के द्वीप और २,३८७ चट्टानी
द्वीप आते हैं। द्वीपसमूह का क्षेत्रफल लगभग ४,४०४ वर्ग मील है। यह
द्वीपसमूह समशीतोष्ण कटिबंध में पड़ता है। औसत वार्षिक वर्षा
लगभग ३८ इंच है। जाड़े का औसत ताप लगभग २२रूसें.
तथा गरमी का औसत ताप ३०रूसें. है। गल्फस्ट्रीम धारा
के प्रभाव के कारण अक्सर कोहरा छा जाया करता है। यहाँ का अधिकांश
भू भाग चूने के पत्थर से बना है। कैंट द्वीप पर सबसे ऊँची
चोटी (४०० फुट) है। गहरे समुद्र में मछली मारने का काम अधिक
होता है। इस द्वीपसमूह के मुख्य निर्यात मछली, टमाटर, नमक,
लुगदी तथा सीसल (sisal) हैं। मुख्य आय के स्त्रोत विदेशी
पर्यटक हैं। इंग्लैंड के लोग सर्वप्रथम १६०० ई. के लगभग न्यू
प्राविडेंस द्वीप पर आकर बसे थे। इस द्वीपसमूह का मुख्य द्वीप
न्ये प्रॉविडेंस है। अन्य मुख्य द्वीप ग्रैंड बहामा, बड़ा ऐबाको, छोटा
ऐबाको ऐंड्रॉस, एलूथेरा, सैन सैल्वाडॉर हैं। नैसाँ इस द्वीपसमूह
की राजधानी है। इस द्वीपसमूह की कुल जनसंख्या १,०६,६७७ (१९६१),
है, जिसमें ८० प्रतिशत लोग भारतीय तथा हब्शी हैं। (उमेश
कुमार सिंह)