बस्ती १. जिला, स्थिति : २६रू५२फ़ उ.अ. तथा ८२रू५५फ़ पू.दे.। यह भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसके पूर्व में गोरखपुर, दक्षिण में फैजाबाद, पश्चिम में गोंडा एवं उत्तर में नेपाल की दक्षिणी सीमा पड़ती है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल २,८२१ वर्ग मील तथा जनसंख्या २६,२७,०६१ (१९६१) है। यहाँ पर राप्ती, कुआनो, बान, मनोरामा, आमी (अनोमा) आदि नदियाँ बहती हैं। यहाँ की ढाल या नदियों का बहाव दक्षिण-पूर्व की ओर है। नेपाल की सीमा से राप्ती तक के भाग में शेष जिले से अधिक वर्षा होती है। यहाँ बखिरा, चंदो, पथरा आदि कई झीलें हैं। इसके उत्तरी एवं मध्यवर्ती भाग में जंगल पाए जाते हैं, जिनमें जंगली सूअर, नीलगाय, भेड़िये आदि जानवर मिलते हैं। यहाँ का जलवायु नम तथा केवल वर्षाऋतु के अंतिम समय को छोड़कर साल भर स्वास्थ्यप्रद रहता है। वार्षिक वर्षा ४९ इंच होती है। उपजाऊ भूमि तथा अच्छी जलवायु के कारण गन्ना, धान, गेहूँ तथा जौ अधिक उगाया जाता है। उद्योगों में करघा उद्योग तथा चीनी का परिष्करण प्रमुख हैं। मोटा सूती कपड़ा, पीतल के बरतन एवं छींट का कपड़ा बनाने का काम भी होता है। यहाँ से चावल, चीनी, तिलहन तथा चमड़ा बाहर भेजा जाता तथा कपड़ा, धातुएँ, नमक, कपास एवं तंबाकू मँगाया जाता है। डुमरियागंज, बाँसी, हरैय, बस्ती, शोहरतगढ़, बानी, मेंहदावल आदि यहाँ के प्रमुख नगर हैं।
२. नगर, स्थिति : २६रू४७फ़ उ.अ. तथा ८२रू४३फ़ पू.दे.। यह जिले के मध्य में कुछ दक्षिण की ओर गोरखपुर - फैजाबाद उत्तर - पूर्वी रेलमार्ग पर स्थित नगर है। इसके पास ही कुआनो नदी बहती है। जिले का यह प्रमुख नगर, बाजार एवं शासनकेंद्र है। यहाँ कुछ व्यापार भी किया जाता है। इसकी जनसंख्या ३८,४०३ (१९६१) है। (सुरेशचंद्र ार्मा)