बल्लारि (Bellary) १. जिला, स्थिति : १४रू२८ से १५रू५८ उ.अ. तथा ७५रू४० से ७७रू३८ पू.दे.। यह भारत के मैसूर राज्य में स्थित एक जिला है। इसके पूर्व में कर्नूल, दक्षिण-पूर्व में अनंतपुर, दक्षिण में चित्रदुर्ग, पश्चिम में धारवाड़ तथा उत्तर में रायचूर जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल ३,८२५ वर्ग मील तथा जनसंख्या ९,१५,२६१ (१९६१) है। यह सागर तल से १,००० से २,००० फुट तक ऊँचा है। इसकी उत्तरी सीमा पर तुंगभद्रा नदी बहती है। जिले की उत्तरी सीमा पर ही तुंगभद्रा बाँध बनाया गया है। यहाँ की काली मिट्टी में कपास अधिक उगाई जाती है। इसके अतिरिक्त चोलम (cholam), गन्ना, धान, तथा कोरा (korra) प्रमुख फसलें हैं।

२. नगर, स्थिति : १५रू उ.अ. तथा ७६रू५१ पू.दे.। उपर्युक्त जिले में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यह एक फौजी छावनी भी है। जलवायु गरम, शुष्क किंतु स्वास्थ्यकर है। मद्रास रेल द्वारा यहाँ से ३०५ मील दूर है। यहाँ फेस हिल, फोर्ट हिल पहाड़ियाँ तथा एक प्रसिद्ध दुर्ग है। यहाँ की जनसंख्या ८५,६७३ (१९६१) है। (रामसहाय खरे.)