बल्गारिया स्थिति : ४४रू१३ से ४१रू१४ उ.अ. तथा २२रू२२ से २८रू३७ पू.दे.। यह यूरोप महाद्वीप का एक स्वतंत्र राष्ट्र है। इसका क्षेत्रफल ४२,८१८ वर्ग मील है। २३६ मील तक काला सागर इसकी सीमा बनाता है। इसके उत्तर में रोमानिया, दक्षिण-पूर्व में टर्की, दक्षिण-पश्चिम में ग्रीस तथा पश्चिम में यूगोस्लाविया देश हैं। इसके मध्य बाल्कन श्रेणी फैली है। यहाँ की जनसंख्या ८०,४६,००० (१९६२) है। सोफिया जनसंख्या (६,९८,४९४) यहाँ की राजधानी व प्रमुख नगर है। यहाँ के निम्न भागों में जनवरी का ताप ०रूसें. से २रू सें. के बीच तथा जुलाई का ताप २२रूसें. से २४रूसें. के बीच रहता है, किंतु पर्वतों पर ठंड कुछ अधिक पड़ती है। यहाँ की औसत वर्षा २५ इंच है। कुल भूमि की ८६.१ प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है। तंबाकू, सूर्यमुखी, कपास, चुकंदर, सोयाबीन प्रमुख फसलें हैं। इसके अतिरिक्त सब्जियाँ, फल, अंगूर तथा खाद्यान्न भी उगाए जाते हैं। काले सागर में मत्स्य उद्योग भी होता है। यहाँ का गुलाब विश्वप्रसिद्ध है।

खनिजों में कोयले का स्थान महत्वपूर्ण है। अन्य खनिजों में पैट्रोलियम, लोहा, ताँबा, सीसा, जस्ता, मैंगनीज, क्रोम, पाइराइट तथा सोना प्रमुख है। उद्योगों में खाद्य वस्तुओं संबंधी उद्योग के अतिरिक्त सूती कपड़ा, इस्पात मशीनें, रसायनक बनाना तथा धातुकर्म आदि प्रमुख उद्योग हैं। यहाँ से डिब्बाबंद फल,

चित्र.

तंबाकू एवं कृषि संबंधी उत्पादों का निर्यात तथा कच्चा सामान, पैट्रोलियम, ट्रैक्टर, अन्य कृषि संबंधी मशीनों एवं बिजली के सामानों का आयात होता है। शिक्षा का काफी प्रसार हो रहा है। बल्गेरियन प्रमुख भाग है। यहाँ की अधिकांश जनता ईसाई (बल्गेरिया ऑर्थोडोक्स चर्च) धर्म को मानती है। इनके अलावा मुसलमान तथा यहूदी भी रहते हैं। यहाँ सड़कों, रेलों, हवाई मार्गों की भी काफी प्रगति हुई है। सोफिया के अतिरिक्त बुर्गास, वार्ना, प्लॉवडिफ, प्लेवेन, रूसे, स्लिवेन तथा स्टाराज़ागॉरा आदि प्रमुख नगर हैं। (दीपेंद्रनाथ वनर्जी)