बर्न (Bern) १. प्रांत, स्थिति : ४६° ५१¢ उ.अ. तथा ७° ३५¢ पू.दे.। यह स्विट्सरलैंड का, जनसंख्या की दृष्टि से, द्वितीय बड़ा कैंटन (प्रांत) है। इसका क्षेत्रफल २,६५७ वर्ग मील है, जिसमें १०० वर्ग मील पर हिमनद हैं। जनसंख्या ८,८९,५२३ (१९६०) थी। कैंटन के मध्यवर्ती भाग में ऐल्प्स की पाद पहाड़ियाँ हैं, जो दक्षिण में फैले हुए उत्तुंग शिखरों वाले बर्नीज़ ऐल्प्स की अपेक्षा समतल हैं। बर्न राजधानी के अतिरिक्त बीने (Bienne), बुर्खडॉर्फ, डैल्सबर्ग आदि यहाँ के प्रमुख नगर हैं। प्रशासकीय दृष्टि से यह ३० जिलों में विभक्त है। पशु चराना, मक्खन बनाना, शराब बनाना, लकड़ी का काम, घड़ियाँ तथा मिट्टी के बरतन बनाना प्रमुख उद्योग हैं।

२. नगर, वर्न कैंटन में, सागरतल से १,८०० फुट की ऊँचाई पर एक प्रायद्वीप पर आर नदी के पास स्थित एक नगर है। इसकी जनसंख्या १,६६,१०० (१९६१) थी। यहाँ के पुस्तकालय, पुरातत्व संग्रहालय, विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हैं। यह स्विट्सरलैंड की राजधानी तथा राजनीतिक केंद्र है। यहाँ मशीनों तथा चॉकलेटों का निर्माण होता है।

(हरिशंकर गुप्त)