बरेली १. जिला, स्थिति : २८ से २८ ५४ उ. अ. तथा ७८ ५८ से ७९ ४७ पू. दे.। यह उत्तर प्रदेश का जिला है जो उत्तर में नैनीताल, पूर्व में पीलीभीत और दक्षिण में शाहजहाँपुर, और बदायूँ तथा पश्चिम में बदायूँ से घिरा हुआ है। यहाँ की जमीन में जलसतह काफी ऊपर है। रामगंगा प्रमुख नदी है। बाँस के कुंज गाँवों में अधिक मिलते हैं। यहाँ का जलवायु अस्वास्थ्यकर है। वार्षिक वर्षा ४४�� है। यहाँ की जनसंख्या १४,७८,४९० (१९६१) तथा क्षेत्रफल १,५९१ वर्ग मील है। कृषि दक्षिणी भाग में अधिक होती है, जिसमें धान गेहूँ, चना, बाजरा, मक्का, गन्ना आदि पैदा होते हैं।

२. नगर, स्थिति : २८ २२ उ. अ. तथा ७९ २४ पू. दे.। पहले इसे बाँसबरेली कहा जाता था। यहाँ के निवासियों द्वारा अब भी यह इसी नाम से पुकारा जाता है। यह उस पठार पर स्थित है जो रामगंगा की ओर क्रमश: ऊँचा होता जाता है। नगर के समीप आइज़टनगर का तथा रबर और दियासलाई के कारखानें हैं। पक्के मकान तथा चित्रकारीयुक्त मकान, हफीज रहमत खाँ का मकबरा, डफरिन अस्पताल, कारागृह आदि यहाँ की विशेषताएँ हैं। उद्योगों में काष्ठ, बेंत तथा चीनी उद्योग मुख्य हैं। यहाँ की जनसंख्या २,५४,४०९ (१९६१) थी।