बरुंडी (Burundi) मध्य अफ्रीका में, भूमध्यरेखा के कुछ दक्षिण में टैंगैन्यिका झील के किनारे स्थित एक स्वतंत्र राष्ट्र है। इसके उत्तर में रूआंडा, दक्षिण एवं पूर्व में टैगैन्यिका तथा पश्चिम में कांगो है। इसका क्षेत्रफल १०,७४७ वर्ग मील तथा जनसंख्या २३,९३,७२४ (१९६१) थी। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ फ्रेंच तथा किरुंडी हैं। यहाँ की राजधानी ऊसुंबरा है। सन् १९६२ में स्वतंत्रताप्राप्ति के पहले यह रूआंडा ऊरूंडी के बेल्जियन यू. एन. ट्रस्ट टेरिटरी का भाग था। कृषि प्रमुख उद्योग है। इसके अंतर्गत कॉफी तथा कपास उगाया जाता है। उद्योगों तथा रेलों की कम उन्नति हुई है। यहाँ सड़कें तथा एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। शिक्षा नि:शुल्क है।