बरगंडी (Burgundy) स्थिति : ४७ उ. अ. तथा ४ ४० पू. दे.। यह पूर्व मध्यवर्ती फ्रांस का क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत कोट-डी-ऑर, सेऑन एट ल्यवायॉर, न, एवं ऐन 'डिपार्टमेंट (विभाग) आते हैं। ओडर और विस्चुला नदियों की घाटियों में रहनेवाली जर्मन जनजाति ने (बरगंडियन) ४० ई. में अलमन्नी लोगों से युद्ध के कारण दक्षिणी फ्रांस के गौल में शरण ली और ४४१ ई. में बरगंडी राज्य की नींव डाली थी। इसका वर्तमान क्षेत्रफल ९,००० वर्ग मील है। अंगूर उत्पादन मुख्य उद्यम है। मांस, दुग्धसामग्री एवं मछली और घोंघा पकड़ना अन्य उद्योग हैं। यहाँ बननेवाली मदिरा शताब्दियों से विश्वविख्यात है। (भैरवनाथ सिंह)