बटाला स्थिति : ३०� ४९� उ. अ. तथा ७५� १२� पू. दे.। यह भारत में पंजाब राज्य के गुरदासपुर नामक जिले में, गुरदासपुर नगर से २० मील दूर स्थित नगर है। यहाँ की जनसंख्या ५१,३०० (१९६१) है। १४६५ ई. में लाहौर के गर्वनर तातार खाँ के द्वारा प्रदत्त भूमि पर भट्टी राजपूत, राय रामदेव ने इसकी स्थापना की थी। यहाँ एक प्रसिद्ध तालाब, शमशेर खाँ का मकबरा तथा रणजीतसिंह के पुत्र शेरसिंह के द्वारा बनवाई 'अनारकली' इमारत काफी प्रसिद्ध हैं। नगर का मध्य भाग आस पास की भूमि से ऊँचा है। यहाँ कपास, रेशम, साबुन, चमड़े और पीतल से सामान बनाए जाते हैं। गलीचे एवं ऊनी कंबल, शॉल आदि भी बुने जाते हैं। अनाज एवं चीनी का व्यापार होता है।