फ्रेडरिक विलियम प्रथम (1688-1740) प्रशा का सम्राट् जो १७१३ में राज्यारूढ़ हुआ। सात वर्ष तक वह लगातार पोनेरैनिया के मामले पर स्वीडेन से युद्ध से उलझा रहा। १७२० में स्टॉकहोम संधि के अनुसार पोमरैनिया का बड़ा भाग फ्रेडरिक को प्राप्त हो गया। युद्ध के पश्चात् उसने राज्य के आंतरिक सुधारों की ओर ध्यान दिया; आर्थिक प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए उसकी सामयिक योजनाओं ने राज्य को बहुत लाभ पहुंचाया। वह परिष्कृत सैनिक रुचियों का व्यक्ति था। उसने सेना में अनुशासन बढ़ाने की ओर विशेष ध्यान दिया। उसकी मृत्यु के समय प्रशा के राजकोष में प्रचुर धनराशि थी और सेना में ८३,००० सैनिक थे।