फ्रेंच सोमीलीलैंड स्थिति : ११� ३०� उ. अ. तथा ४२� १५� पू. दे.। यह फ्रांस के अधिकार में, लाल सागर के प्रवेशद्वार के पास लाल सागर के पश्चिम में, इथिओपिया एवं सोमालिया के बीच स्थित समुद्रपारीय क्षेत्र (overseas territory) है, जिसका क्षेत्रफल २३,००० वर्ग किमी. एवं जनसंख्या ८२,००० (१९६४) है। जिबूटी (Djibouti, जनसंख्या ४३,०००) यहाँ की राजधानी तथा बंदरगाह है। उपजाऊ जमीन होते हुए भी पानी की कमी के कारण यहाँ कृषि में विशेष उन्नति नहीं हो पाई है। कुछ सब्जियाँ एवं खजूर ही यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। भेड़, बकरी ऊँट एवं गधे प्रमुख पशु हैं। जलयान निर्माण तथा नमक बनाना इस क्षेत्र के प्रमुख उद्योग हैं। यहाँ के अधिकांश लोग मुसलमान हैं। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)