फ्रेंच वेस्ट इंडीज़ कैरिबीऐन सागर में स्थित, फ्रांस द्वारा शासित ग्वादलूप (Guadeloupe), मार्टनीक (Martinique), तथा लैसर ऐंटिल्ज़ द्वीपसमूह को कहते हैं। इसके अंतर्गत दो बड़े-बड़े द्वीप ही प्रमुख हैं।
१.����� ग्वादलूप - इसका क्षेत्रफल १,५०९ वर्ग किमी. तथा आश्रित प्रदेशों (dependencies) सहित जनसंख्या २,८३,२२३ (१९६१) है। इसमें भी दो द्वीप शामिल हैं, जो एक दूसरे से एक चैनल द्वारा विभक्त हैं। पश्चिमी द्वीप को मुख्य ग्वादलूप कहते हैं, इसका प्रमुख नगर बास टेयर (Basse Terre) है। पूर्वी द्वीप को ग्रांडटेयर कहते हैं तथा इसका प्रमुख प्वैंटा पीटर है। इनके अतिरिक्त इस द्वीप में पाँच अन्य अधीन राज्य भी शामिल हैं। यहाँ के निवासी पिछड़े हुए हैं तथा यहाँ के प्रमुख उत्पाद केला, शक्कर, रम (शराब), कॉफी, तथा ककोआ हैं। हवाई यातायात द्वारा यह फ्रांस आदि देशों से जुड़ा है।
२.����� मार्टनीक - इसका क्षेत्रफल १,१०० वर्ग किमी. तथा जनसंख्या ३,१०,००० (१९६४) है। यह ३४ कम्यूनों में विभक्त है। फॉर द फ्रांस यहाँ की राजधानी है, जो प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। इस नगर की जनसंख्या ६०,६४८ (१९६०) है। यहाँ केला, गन्ना, ककोआ, अनन्नास तथा कॉफी उगाई जाती है। पशुओं में भेड़, बकरी, सूअर, घोड़े, खच्चर प्रमुख हैं। यहाँ शक्कर तथा रम बनाने एवं अन्नास से संबंधित उद्योग हैं। जलयातायात तथा वायुयातायात से अन्य देशों से जुड़ा है।
फ्रेंच वेस्टइंडीज में नवंबर से जून तक शुष्क एवं जुलाई से अक्टूबर तक नम मौसम रहता है। नवंबर से मार्च तक व्यापारिक हवाएँ चलती हैं। मार्टनीक की औसत वार्षिक वर्षा २२०.९८ सेंमी. तथा ग्वादलूप की २१८.४४ सेंमी. है। मार्टनीक का औसत वार्षिक ताप २५� सें. रहता है।श्श् (राजेंद्र प्रसाद सिंह)