फेस (Fes) स्थिति : ३४रू उ.अ. तथा ४रू५५ प.दे.। फेश या फेस उत्तर-मध्य मोरॉक्को में नदी के किनारे स्थित नगर एवं देश की राजधानी है, जो कैसाब्लैंका तथा माराकेश (Marrakesh) के पश्चात् तृतीय बड़ा नगर है। यह राबात से ९० मील पूर्व में ऐटलैंटिक सागर के तट पर सेबू नदी की उपजाऊ घाटी में स्थित है। यह मुस्लिम संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। यहाँ वार्षिक वर्षा २३ इंच हाती है तथा जलवायु उत्तम है। नगर तीन भागों में विभक्त है। नगर का यूरोपियन भाग आधुनिक तथा सुंदर है। चमड़े तथा धातु का काम, सूती वस्त्र, परदे तथा मिट्टी के बरतन बनाने का काम होता है। यहाँ स्थित फेंसू की केरावीन (Karaween) मस्जिद अफ्रीका की सबसे बड़ी मस्जिद है। कैराबीन विश्वविद्यालय भी यहाँ है। यह एक प्रसिद्ध व्यापारिक नगर भी है तथा तुर्की टोपी का सर्वप्रथम निर्माण इसी नगर में हुआ था। इसे मूले इदरीस ने सन् ८०० में स्थापित किया था। यहाँ की जनसंख्या २,१६,००० (१९६०) है। (लेखराज सिंह)