फेरारा (Ferrara) १. प्रांत, यह उत्तरी इटली का एक प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,०१९ वर्ग मील है तथा इसमें २० कम्यून (विभाग) हैं। इसकी उत्तरी सीमा पर पो नदी तथा पूर्वी सीमा पर ऐड्रिऐटिक सागर हैं। यह निम्न, समतल एवं दलदली भाग है तथा सागर तल से १५ फुट से अधिक ऊँचा नहीं है। यहाँ खाद्यान्न, चुकंदर, अंगूर तथा पटुवा की कृषि होती है।

२. नगर, स्थिति : ४४रू५० उ.अ. तथा ११रू३६ पू.दे.। यह इटली के उपर्युक्त प्रांत की राजधानी है जो बोलोन्या - वेनिस मार्ग पर स्थित है। यह ऐतिहासिक नगर है, जहाँ १६वीं शताब्दी के अनेक भवन हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय स्थित है जहाँ कानून, कला एवं विज्ञान की शिक्षा दी जाती है। यहाँ की जनसंख्या १,५५,१८७ (१९६२) है। (लेखराज सिंह)