फूसान स्थिति : ३५रू१०फ़ उ.अ. तथा १२९रू०फ़ पू.दे.। यह दक्षिण-पूर्वी कोरिया का प्रसिद्ध नगर एक बंदरगाह है। सन् १८७६ की संधि के द्वारा यह वस्तुत: जापानी नगर बन गया था तथा इसका समस्त व्यापार जापानियों के हाथों में चला गया था। द्वितीय महायुद्ध के दौरान इसे कोरिया की अस्थायी राजधानी भी बनाया गया था। गत वर्षों में फूसान ने औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में बहुत प्रगति की है। इसके प्रमुख निर्यात चावल, सोयाबीन, कपास, खालें आदि हैं तथा प्रमुख आयात मशीनरी, औद्योगिक सामान, पेट्रोल तथा नमक आदि हैं। यहाँ की जनसंख्या ११,६३,६७१ (१९६०) है। (लेखराज सिंह)