फूशुन स्थिति : ४१रू५५फ़ उ.अ. तथा १२३रू५५फ़ पू.दे.। यह उत्तर-पूर्वी चीन के लिओऊनिंग प्रदेश में मूकेडेन के पूर्व २० मील की दूरी पर स्थित पूर्वी मंचूरिया का एक प्रमुख नगर है, जिसके विकास में रूसियों एवं जापानियों का काफी योगदान रहा है। यह चीन का द्वितीय सबसे बड़ा कोयला उत्पादक केंद्र हैं। इस कोयले से मूकेडेन तथा आनशान के धातु एवं अन्य उद्योगों की माँग की पूर्ति होती है। फूशुन स्वयं प्रसिद्ध औद्योगिक केंद्र है, तथा सैनिक दृष्टि से चीन के पाँच नगरों में से एक है। इसके निकट ही खनिज तेल भी पाया जाता है। सन् १९५४ से चीनी सरकार ने इसके खनिज तेल के उत्पादन की वृद्धि के लिए अनेक सक्रिय कदम उठाए हैं। यहाँ की जनसंख्या ९,८५,००० (१९५७) है। इसी नाम का एक नगर चीन के सचवान (Szechwan) प्रांत में भी है। (लेखराज सिंह.)