फुकुओका (Fukuoka) स्थिति : ३३रू३०फ़ उ.अ. तथा १३०रू३०फ़ पू.दे.। जापान के क्यूशू द्वीप का सबसे बड़ा नगर है। हकाता नगर भी इसी के अंतर्गत आता है। गरमी में औसत ताप लगभग २१रूसें. तथा जाड़े का औसत ताप लगभग ७रूसें. रहता है। वर्षा ६० इंच से ८० इंच के बीच होती है। इसके आसपासवाले क्षेत्र में धान, तंबाकू, शकरकंद तथा रेशम उद्योग के लिए शहतूत उगाए जाते हैं। यहाँ जलयान भी बनाए जाते हैं। यह व्यापार का केंद्र बन गया है। इसकी जनसंख्या ६,४७,११५ (१९६०) है। (प्रमिला वर्मा)