फीनिक्स (Phoenix) १. नगर, स्थिति : ३३रू३० उ.अ. तथा ११२रू१० प.दे.। ऐरिजोना (संयुक्त राज्य) राज्य के मध्य, राज्य का सबसे बड़ा वितरणकेंद्र एवं नगर है। इसके समीपवर्ती सिंचित प्रदेश में लंबे रेशे की कपास, ऐल्फैल्फा घास, नीबू, जैतून, अंगूर आदि की कृषि होती है। समुद्र से १,०८० फुट की ऊँचाई पर स्थित नगर १० वर्ग मील में विस्तृत है तथा काउंटी का प्रशासनिक नगर है। नगर की जनसंख्या ४,३९,१७० (१९६०) थी।

२. द्वीप, स्थिति: ३रू३० द.अ. तथा १७१रू प.दे.। मध्य प्रशांत महासागर में १८ वर्ग मील क्षेत्रफल के आठ द्वीप हैं। गुआनो तथा नारियल प्रमुख उपजें हैं। (सुरेंद्रप्रताप सिंह)