फ़ारस की खाड़ी स्थिति : २७°¢ उ. अ. तथा ५०°¢ पू. दे.। यह अरब तथा ईरान के मध्य घिरा हुआ सागर है, जो दज़ला एवं फरात के मुहाने से लगभग ५०० मील मुख्य स्थलखंडों से ओमैन राज्य तक फैला है। खाड़ी का क्षेत्रफल ९७,००० वर्ग मील, औसत गहराई ४०, से ५० फैदम तथा अधिकतम चौड़ाई २०० मील है। इस खाड़ी में ज्वारभाटा करीब ९ फुट तक उठता है। यहाँ का जल हिंद महासागर से अधिक खारा है। फारस की खाड़ी में दज़ला एवं फरात नदियों का जल ही अधिकांशत: गरता है। इस खाड़ी में अच्छे बंदरगाहों की कमी नहीं है। (सुरेंद्रप्रताप सिंह)