फॉकलैंड (Falkland) स्थिति : ५२° ०¢ द. अ. तथा ६०° ०¢ प. दे.। यह दक्षिणी ऐटलैंटिक महासागर में केप हॉर्न से ४०० मील उत्तर-पूर्व स्थित द्वीपों का समूह है। पूर्वी फॉकलैंड तथा पश्चिमी फॉकलैंड दो प्रमुख द्वीपों के अतिरिक्त २०० अन्य द्वीप शामिल हैं, जिनका क्षेत्रफल ४,७०० वर्ग मील तथा जनसंख्या २,१३२ (१९६३) है। स्टैनली (१,०७४) यहाँ की राजधानी है। भेड़ें पालना तथा ह्वेल का शिकार करना प्रमुख उद्योग हैं। गैलेना (galena) तथा चाँदी धातु मिलती है।