फ़रीदाबाद स्थिति : २८रू २५फ़ उ. अ. तथा ७७रू २५फ़ पू. दे.। यह भारत में पंजाब राज्य के गुड़गाँव जिले में दिल्ली से १६ मील दूर स्थित नगर है। इस नगर की स्थापना सन् १६०७ में जहाँगीर के कोषाध्यक्ष शेख फरीद ने दिल्ली से आगरा जानेवासे मार्ग की रक्षा के लिए की थी। नगरपालिका की स्थापना सन् १८६७ में की गई। यहाँ शिक्षा के लिए भी प्रबंध किया गया है तथा अस्पताल आदि की भी सुविधा है। यहाँ एक बड़ी औद्योगिक बस्ती बसाई गई हैं जिसमें मोटर टायर, पुस्तक प्रकाशन आदि के कई बड़े बड़े कारखाने स्थापित किये गये हैं। (सुरोचंद्र शर्मा)