फरीदपुर १. जिला, स्थिति : २२रू ५१फ़ से २३रू ५५फ़ उ. अ. ८९रू १९फ़ से ९०रू ३७फ़ पू. दे.। पूर्वी पाकिस्तान का एक जिला है। पद्मा नदी के किनारे स्थित फरीदपुर नगर जिले का प्रमुख है। इसका नाम फरीद शाह के नाम पर रखा गया है। अधिक वर्षा के कारण यहाँ दलदल रहते हैं। इसका क्षेत्रफल २,८२१ वर्ग मील है। प्रधान उपज धान है। गंगा (पद्मा) नदी यातायात का मुख्य साधन है। अप्रैल से सितंबर का औसत ताप २८रू सें. से लेकर जनवरी का कम से कम ताप ११रू सें. तक तथा वार्षिक वर्षा का औसत ६६ इंच रहता है।
२. नगर, स्थिति : २८रू १३फ़ उ. अ. तथा ७९रू ३३फ़ पू. दे.। भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले का एक नगर है जो दिल्ली से बरेली जानेवाले मार्ग पर स्थित है। नगर की स्थापना एक कठेरिया राजपूत ने की थी, बाद में शेख फरीद के नाम पर इसका नामकरण हुआ। फरीद ने रुहेला शासन के समय यहाँ एक किला बनवाया था। इसकी जनसंख्या १३,२७८ (१९६१) है। (रमेशचंद्र दुबे)