फरीद कोट १. तहसील, यह पंजाब के भटिंडा जिले में एक तहसील है जिसका क्षेत्रफल ५६२ वर्गमील तथा जनसंख्या २,४२,१०७ (१९६१) थी। यहाँ का धरातल, जो पश्चिम में बालुकामय तथा पूर्व में अधिक उपजाऊ है, समतल है। यहाँ सरहिंद नहर से सिंचाई की सुविधा है।
२. नगर, स्थिति : ३०रू ४०फ़ उ. अ. तथा ७४रू ४९फ़ पू. दे.। यह उपर्युक्त तहसील में फिरोजपुर से २० मील दक्षिण, रेलमार्ग के किनारे स्थित नगर है। यहाँ पर मंज राजपूत राजा मोकुल्सी द्वारा ७५० वर्ष पूर्व निर्मित एक किला है। यह नगर प्रसिद्ध अनाज की मंडी तथा व्यापारिक केंद्र है। नगर की जनसंख्या २६,७३५ (१९६१) थी। (सुरेशचंद्र ार्मा)