प्वेर्ट रीको (Puerto Rico) स्थिति : १८रू १० उ. अ. तथा ६६रू ३०फ़ प. दे.। यह पश्चिमी द्वीपसमूह का पूर्व में स्थित द्वीप है। इसके उत्तर में ऐटलैंटिक सागर, दक्षिण में कैरिबिएन सागर, पश्चिम में मोना पासेज (Monna Passage) तथा पूर्व में वर्जिन पासेज है। यह लगभग १०० मील लंबा तथा ३५ से ४० मील चौड़ा है। इसका तीन चौथाई भाग पर्वतीय है। तटीय भाग मैदानी तथा नीचा है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ७० इंच है। तूफान की पेटी में आने के कारण जुलाई से अक्टूबर तक तूफान भी आते हैं। पहले यह संयुक्त राज्य, अमरीका के आधिपत्य में था, पर १९५२ ई. में स्वतंत्र हो गया। इसकी जनसंख्या २३,४९,५४४ (१९६३) है। यहँ रोमन कैथोलिक धर्म के माननेवाले ज्यादा हैं। सैनजुआन (जनसंख्या ४३,२,३००) इसकी राजधानी है। खनिज कम हैं तथा इनका उत्खनन भी कम हुआ है। सोना पहाड़ी क्षेत्र में निकाला जाता है। थोड़ी मात्रा में चाँदी, ताँबा, जिप्सम, चूने का पत्थर, केओलिन मिट्टी आदि भी मिलती है। कृषि इस देश की आर्थिक व्यवस्था का आधार है। चीनी, कहवा, तंबाकू, दुग्ध से उत्पादित वस्तुओं एवं फल तथा सब्जी का उत्पादन अधिक महत्वपूर्ण है। यहाँ की शराब तथा हस्तकला की चीजें प्रसिद्ध हैं। (रामबली सिंह.)