प्लिमथ (Plymouth) १. नगर, स्थिति : ५०रू२३फ़ उ.ट. तथा ४रू९फ़ प.दे.। यह इंग्लैंड में डेवनशिर की एक काउंटी बरो तथा नगर है, जो लंदन से २३१ मील दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में है। यह एक प्रसिद्ध बंदरगाह तथा जलसेना का अड्डा भी है। यहाँ साबुन, तैरने के कपड़े, बुरुश, सीमेंट, रस्सी, तथा शराब का निर्माण होता है।
२. नगर, स्थिति : ४१रू२०फ़ उ.अ. तथा ८६रू१९फ़ प.दे.। संयुक्त राज्य, अमरीका, के इंडियाना राज्य में शिकागो नगर से ७५ मील दक्षिण-पूर्व यलो नदी के किनारे स्थित नगर है, जहाँ रेडियो, चीनी के बरतन तथा स्वचालित तापशामक यंत्र बनते हैं।
३. नगर, स्थिति : १६रू४३फ़ उ.अ. तथा ६२रू१३फ़ प.दे.। यह ब्रिटिश वेस्ट इंडीज़ में मॉन्त्सेरैट द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित बंदरगाह, राजधानी तथा सबसे बड़ा नगर है।
४. नगर, स्थिति : ४१रू१७फ़ अ.अ. तथा ७६रू०फ़ प.दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका, में पेंसिलवेनिया राज्य का नगर है, जहाँ कोयला खोदना तथा सूती कपड़ा बनाना प्रमुख उद्योग हैं। यातायात के लिए जमीन के अंदर सुरंगें बनाई गई हैं।
५. नगर, स्थित : ४१रू५८फ़ उ.अ. तथा ७४रू४०फ़ प.दे. संयुक्त राज्य, अमरीका, में बोस्टन से ३४ मील दक्षिण-पूर्व प्लिमथ खाड़ी पर स्थित, मैसाचूसेट्स राज्य का ऐतिहासिक नगर है, जहाँ रस्सी बनाना, मछली मारना तथा नाव बनाना प्रमुख उद्योग हैं।
इसी नाम के नगर संयुक्त राज्य, अमरीका, के विस्कॉन्सिन, उत्तरी मिशिगैन, ओहायो, न्यूहैपशिर, मिनिसोटा, कॉनक्टिकट राज्यों में भी हैं। (रामबली सिंह)