प्लॉवडिफ (Plovdiv) स्थिति : ४२रू उ.अ. तथा २४रू४४ पू.दे.। यह बल्गेरिया का दूसरे नंबर का शहर है। मशीन, वस्त्र और रासायनिक पदार्थों के उत्पादन का बहुत बड़ा केंद्र है। फिलिप्स नाम व्यक्ति द्वारा ३४१ ई.पू. में बसाए जाने के कारण प्राचीन समय में इसका नाम फिलिपॉपोलिस (Philippopolis) था। यहाँ बहुत से प्राचीन गिरजाघर तथा मस्जिदें वर्तमान हैं। एक विश्वविद्यालय भी है। इसकी जनसंख्या १,७१,३१९ (१९५९) है। (रामबली सिंह.)