प्रेस्टन १. नगर, स्थिति : ५३रू४६फ़ उ.अ. तथा २रू४२फ़ प.दे.। यह इंग्लैंड के लैकाशिर क्षेत्र में प्रसिद्ध औद्योगिक नगर तथा बंदरगाह है। यह सूती तथा रेयन वस्त्र व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है। यहाँ वायुयान, मोटरगाड़ियाँ, औद्योगिक मशीनें तथा बिजली के सामान बनते हैं। इस नाम की इंग्लैंड में एक काउंटी बरो भी है जिसका क्षेत्रफल ६,३५७ एकड़ तथा जनसंख्या १,१२,२०८ (१९६२) थी।
२. नगर, स्थिति : ४३रू२५फ़ उ.अ. तथा ८०रू२०फ़ प.दे.। कैनाडा के आंटेयरिओ प्रांत में एक औद्योगिक नगर है, जो लकड़ी उद्योग तथा आटे की मिलों के लिए प्रसिद्ध है। स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र भी है। जनसंख्या ७,६१९ (१९५१)।
इस नाम के नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के कॉनेक्टिकट, मिनिसोटा तथा आइडाहो राज्यों में भी हैं। (रामबली सिंह)