प्रिटोरिआ स्थिति : २५रू३८फ़ द.अ. तथा १८रू११फ़ पू.दे.। यह समुद्रतल से ४,५९३ फुट की ऊँचाई पर ट्रैसवाल प्रांत में स्थित दक्षणी अफ्रीका संघ की राजधानी है। यह आपीज (Aapies) नामक छोटी नदी के दोनों किनारों पर है। १८५५ ई. में प्रिटोरियस नामक व्यक्ति ने इस नगर को बसाया था। दक्षिण अफ्रीका के युद्ध में सर चर्चिल इसी नगर में कैद किए गए थे। यहाँ पर एक विश्वविद्यालय भी स्थित है। इस नगर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या ४,२२,५९० (१९६३) है जिसमें लगभग ५० प्रतिशत व्यक्ति यूरोपीय वंशानुक्रम के हैं। यहाँ पर कई पार्क तथा क्रीड़ास्थल हैं। इसके मध्य में एक प्रसिद्ध गिरजाघर है। (रामबली सिंह)