प्राग (Prague) प्राहा, या (Praha) स्थिति: 500� 5� उ. अ. तथा 140� 22� पू. दे.। यह मॉल्डोउ अथवा वलटावा (Veltava) नदी के दोनों तटों पर, बर्लिन से १७५ मील दक्षिण-पूर्व, चेकोल्सॉवेकिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। नदी के दोनों किनारों को जोड़ने के लिये लगभग नौ पुल बने हुए हैं। यह यूरोप महाद्वीप का प्रसिद्ध औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र हैं। यहाँ बहुत बड़ा विश्वविद्यालय है। यह यातायात तथा आवागमन का केंद्र है तथा बर्लिन, विएना, बुडापेस्ट एवं पैरिस आदि नगरों से रेलों एवं वायु मार्गो द्वारा संबद्ध है। धातु उद्योग यहाँ का प्रधान उद्योग है। इसके अतिरिक्त यहाँ लौह तथा इस्पात के सामान, भारी मशीनें, मोटरें, स्वचालित मशीनें, खाद्य पदार्थ, चमड़े की वस्तुएँ, काच के सामान, मोजे एवं शराब आदि का निर्माण किया जाता है। पुस्तकों के प्रकाशन का भी यह बहुत बड़ा केंद्र है। इस शहर का मध्य भूभाग पुरानी इमारतों तथा वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ कई कैथेड्रल तथा श्वार्त्जेनबर्ग (Schwarzenberg) का महल प्रसिद्ध है।(रामबली सिंह)