प्रतापगढ़ १. जिला, स्थिति: २५० ३२¢ से २६० २१¢ उ. अ. तथा ८१० १९¢ से ८२० २७¢ पू. दे.। पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित एक जिला है। यह उत्तर में रायबरेली और सुल्तानपुर, पूर्व व दक्षिण-पूर्व में जौनपुर, दक्षिण में इलाहाबाद तथा पश्चिम में इलाहाबाद और रायबरेली से घिरा है। इसका क्षेत्रफल १,५५८ वर्ग मील तथा जनसंख्या १२,५२,१९६ (१९६१) थी। इसका दक्षिणी भाग घने जंगलों से ढका है। कहीं कहीं रेतयुक्त मिट्टी मिलती है। यहाँ कृषि प्रमुख उद्योग है। उत्तर-पूर्वी कोने पर गोमती तथा दक्षिणी सीमा पर गंगा नदी बहती है। सई (Sai) भी यहाँ की प्रमुख नदी है। यहाँ कई तालाब एवं दलदल भी है। नीलगाय प्रमुख जंगली पशु है। यहाँ का जलवायु शुष्क तथा स्वास्थ्यप्रद है, वर्षा का औसत ३८ इंच तक है। सई की घाटी अति उपजाऊ है जिसमें धान, जौ, चना, गेहूँ, अरहर, मटर, मसूर, पटसन, गन्ना एवं पान की खेती होती है।
२. नगर, स्थिति : २५० ५४¢ उ. अ. अतथा ८१० ५७¢ पू. दे.। प्रतापगढ़ जिले में एक नगर है, जो बेला से पाँच मील दक्षिण में स्थित है। इसकी स्थापना राजा प्रताप सिंह के द्वारा हुई थी जिनके किले का कुछ भाग आज भी खड़ा है। यहाँ स्थानीय व्यापार, शिक्षा आदि की सुविधा है।(रमेशचंद्र दुबे)