प्रकॉप्येफस्क (Prokopevsk) स्थिति : 540� 0� उ. अ. तथा 870� 3� पू. दे.। सोवियत रूस गणतंत्र में पश्चिमी केमेरोवो प्रदेश का नगर है जो ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग की शाखा पर स्टाल्यिनस्क से १७ मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। कूजनेतस्क बेसिन के दक्षिणी क्षेत्र का यह प्रमुख कोयला खोदने का केंद्र है, तथा यहाँ रसायनक और खनन यंत्रों का निर्माण होता है। १९१७ ई. की रूसी क्रांति के बाद प्रकॉप्येफस्क नगर की स्थापना हुई थी, फिर भी यह बहुत शीघ्र उन्नति कर गया। इस नगर की जनसंख्या २९२,००० (१९६३) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)