प्यैटिगॉर्स्क (Pyatigorsk) स्थिति : 440� 2� उ. अ. तथा 430� 0� पू. दे.। सोवियत रूस के उत्तरी कॉकेशस क्षेत्र में ग्रॉजनी से १४० मील पश्चिम-उत्तर-पश्चिम-पॉडकूमोक नदी के किनारे, १,६८० फुट की ऊँचाई पर एक नगर है। ऊँचे पठारी भाग में स्थित होने के कारण ही इसका नाम प्यैटिगॉर्स्क पड़ा, जिसका अर्थ पांच पर्वत होता है। यहाँ गंधक के १५ सोते हैं जिनके पानी का उपयोग पीने, स्नान करने एवं निर्यात करने मे होता है। प्यैटिगॉर्स्क एक प्रसिद्ध स्वास्थ्यवर्धक केंद्र है। यहाँ रेडियो, वस्त्र एवं साजसज्जा का निर्माण विशेष रूप से होता है। १८१२ ई. में पहली बार कुछ भवन यहाँ बनाए गए। रॉस्तॉव-आन-डान से बाकू को जानेवाले रेलमार्ग से संबंद्ध हो जाने पर इसकी उन्नति तीव्र गति से हुई। इनकी जनसंख्या ६२,९०० (१९५०) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)