प्याचेनत्सा (Piacenza)१. प्रदेश, स्थिति : ४५० ३०¢ उ. अ. तथा ९० ४२¢ पू. दे.। इटली के एमील्या क्षेत्र में एक प्रदेश है जिसका क्षेत्रफल ९९८ वर्ग मील एवं जनसंख्या २,९९,१३८ (१९५१) थी। इस प्रदेश का अधिकांश भाग पठरी है। पो एवं उसकी सहायक ट्रेब्या, नूर, आर्डा, तिदोन तथा चिआवेन्ना नदियों के मैदान में जो कुल क्षेत्रफल के १/३ से कम भाग में विस्तृत हैं, खाद्यान्न, अंगूर, चुकंदर, तंबाकू एवं टमाटर की खेती की जाती है। पशुपालन इस प्रदेश का मुख्य उद्योग है। लौहा एवं ताँबा खनिज की यहाँ खुदाई होती है। पूर्व में स्थित पार्मा प्रदेश सहित प्याचेनत्सा इटली का अधिकांश पेट्रोल उत्पन्न करता है।
२. नगर, स्थिति : ४५० २¢ तथा ९० ४२¢ पू. दे.। यह उपर्युक्त प्रदेश की राजधानी है जो मिलैन से ४२½ मील दक्षिण-पूर्व तथा बोलोन्या से ९१ मील उत्तर-पश्चिम रेलमार्ग पर स्थित है। पो नदी के किनारे यह आवागमन एवं व्यापार का एक केंद्र है। प्याचेनत्सा अपने प्राचीन ऐतिहासिक भवनों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ कई सुंदर गिरजाधर एवं टाउन हाल (्च्रद्ध्रृद क्तaथ्थ्) दर्शनीय हैं। रोमनेक्स कैथेड्रल में बहुत से कलाकारों के आकर्षक तूलिकाचित्र हैं। इस नगर में मोटर, कृषियंत्र, चीनी, शराब, बटन, टमाटर की चटनी (घ्aद्मद्यड्ढ), सेवई, रसायनक कागज, शीशा तथा धातु एवं चमड़े की वस्तुओं का निर्माण होता है। नगर के समीप की अमूल्य संगमरमर की खदानें हैं। इस नगर में आधुनिक सिनेमाघर, चिकित्सालय और शिक्षण संस्थाएँ हैं। नगर के बीच में सड़कों का आयताकार क्रम रोमन शैली का है। प्याचेनत्सा नगर की जनसंख्या ७२,७६९ (१९५१) थी।
(राजेंद्रप्रसाद सिंह)