प्याउई (Piaui) स्थिति : 70� 20� द. अ. तथा 420� 30� प. दे. यह ब्राज़िल का उत्तर-पूर्वी राज्य है जिसका क्षेत्रफल २,५०,९३४ वर्ग मील एवं जनसंख्या १२,६३,३६८ (१९६०) थी। यह उत्तर तथा पश्चिम में मारान्योउन, पूर्व में सेयारा, परनैमब्यूको और बाईआ तथा दक्षिण में बाईआ से घिरा है। इस राज्य में ५० मील लंबी ऐटलैंटिक तटरेखा है। तटीय भाग नीचा, दलदली एवं मलेरिया ग्रस्त रहता है। दक्षिण का भाग क्रमश: ऊँचा होता गया है। इस दक्षिण के पठरी भाग में कई नदियाँ बहती हैं जिनमें पारनाईबा मुख्य है। तटीय एवं पारनाईबा के निचले भागों की जलवायु गरम एवं आर्द्र है लेकिन ऊँचे भागों में शुष्क जलवायु पाई जाती है। दिन में ऊँचा ताप एवं रात्रि में ठंढक यहाँ जलवायु की विशेषता है। पशुपालन उद्योग यहाँ का प्रमुख उद्योग है। कपास, गन्ना, धान एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपजें हें। वनों से रबर, एवं रंगनेवाली लकड़ियाँ मिलती हैं। इस राज्य से चमड़ा एवं खालें, रबर, कपास, मोम तथा तंबाकू का निर्यात होता है। टेरेजिना इस राज्य की राजधान है जो पारनाईबा नदी के दाएँ किनारे पर पारनाईबा नगर से २५० मील ऊपर स्थित है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)