प्नॉमपेन (Pnom-Penh) स्थिति : 110� 33� उ. अ. तथा 104� 55� पू. दे.। कंबोडिया को राजधानी है जो मैंकॉन्य नदी के मुहाने से १७३ मील ऊपर मैकॉन्ग तथा टॉनले सैप नदी के संगमस्थल पर साइगॉन नगर से १३० मील, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम स्थित है। संयुक्त राज्य, अमरीका की सहायता से प्नॉमपेन से सिंहानूक विल तक सड़क बनाई गई है। यह प्रमुख नदीबंदरगाह एवं वायुअड्डा है। मैकांग नदी अड्डे से साइगॉन, रंगून, बैंकॉक, जाकार्ता, व्यैनट्यान, कलकत्ता, हाँगकाँग, सिंगापुर, रोम, प्राग और पैरिस को सीधी वायुसेवाएँ हैं। इस नगर में धान कूटने, लकड़ी, चीरने, शीतल पेय, शराब एवं वस्त्रनिर्माण के उद्योग हैं। यह कंबोडिया, लाओस और पूर्वी थाईलैंउ में बनी उत्पादन की वस्तुओं का प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र है। कंबोडिया के राजा का विशाल प्रासाद एवं विशाल बौद्धमंदिर दर्शनीय हैं। अन्य आकर्षण की वस्तुओं में पुरातत्व संग्रहालय, राजशाही पुस्तकालय एवं विश्वविद्यालय उल्लेखनीय हैं। इस विश्वविद्यालय में पाली एवं बौद्ध साहित्य का अध्ययन होता है। यहाँ की जनसंख्या ४,०३,००० (१९६२) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)