पौरव (१) युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के अवसर पर अर्जुन द्वारा पराजित (महा. सभा. २४.१३), शरभ दैत्य के अंश से उत्पन्न विवगश्व नामक पर्वतीय प्रदेश का राजा (महा., आदि., ६१.२८) जो महाभारत के कौरवपक्षीय महारथियों में था और धृष्टकेतु तथा अभिमन्यु से इसका युद्ध हुआ था (महा., भीष्म., ११२.१५; कर्ण. ४.३५)। (२) महाभारत का पांडवपक्षीय राजा जिसे अश्वत्थामा ने मारा था (महा., द्रोण.,१७१)।

(श्याम तिवारी)