पौंड्रक पुंड्र देश के एक राजा। इनके पिता का नाम वसुदेव था, इस लिये ये अपने को वासुदेव या कृष्ण कहते थे और उन्हीं जैसी वेशभूषा की धारण करते थे। राजसूय यज्ञ के समय भीमसेन ने इन्हें पराजित किया था। चेदि राज्य में ये पुरुषोत्तम नाम से विख्यात थे। एक बार श्रीकृष्ण के यशोगान से क्रुद्ध होकर इन्होंने द्वारका पर आक्रमण कर दिया। युद्ध में श्रीकृष्ण ने इनका सिर काट डाला और उसे काशी नगरी की ओर फेंक दिया।