पोलिगर दक्षिण भारत के पहाड़ी सरदारों की उपाधि। ये लोग पहाड़ी भूमि की रक्षा करते थे और बहुत कुछ स्वतंत्र होकर अपने अपने क्षेत्र पर शासन करते थे। तिन्नवेली के पोलिगर सरदार कुछ समय तक सबसे अधिक शक्तिशाली थे। बंगरयाचम्, दमराहा तथा वोभराजा के पोलिगरों के साथ निजाम का तथा अंग्रेजों का संघर्ष हुआ था। इसी तरह शिवाजी की भी कितने ही पोलिगरों का दमन करना पड़ा था।