पोर्टो प्रिंस (Portgau-Prince) स्थिति : १८ १५फ़ उ. अ. तथा७२ २०फ़ प. दे.। पश्चिमी द्वीपसमूह में हेटी गणतंत्र राजधानी एवं बंदरगाह है, जो न्यूयॉर्क से १,४०० मील दक्षिण गॉनाव (Gonave) की खाड़ी के ऊपरी भाग में स्थित है। यहाँ का जलवायु उष्ण है। औसत वार्षिक ताप २७० सें. है। पोटोंप्रिंस देश के आंतरिक भागों से रेलों एवं सड़को द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ का जलवायु उष्ण है। औसत वार्षिक ताप २७० सें. है। पोटोंप्रिंस देश के आंतरिक भागों से रेलों एवं सड़कों द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ से जामेका, माइऐमी (Miami), क्यूबा, प्वेर्टोरीको तथा आंतरिक भागों के लिये वायुसेवाएं हैं। यहाँ चीनी, शराब, ऐल्कोहल, वनस्पति तेल, जूता, सिगरेट, औषधि, रंग, वार्निश, तथा प्लास्टिक की वस्तुएँ बनाने कारखाने हैं। हेटी विश्वविद्यालय यहीं पर है, जिसमें कई हजार विद्यार्थी विभिन्न विषयों की शिक्षा पाते हैं। यहाँ प्राविधिक एवं व्यावसायिक विद्यालय भी हैं। १८वीं शताब्दी का बड़ा गिरजाघर, राष्ट्रीय प्रासाद, न्यायप्रसाद, राष्ट्रीय विधान सभा एवं संग्राहलय दर्शनीय हैं। १७५१, १७७० एवं १८४२ ई. में भूचाल एवं अग्नि द्वारा इस नगर की भारी क्षति हुई थी। इस नगर की अनुमानित जनसंख्या २,५०,००० (१९६१) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)