पोर्ट इलिजाबेथ स्थिति : 330� 58� द. अ. तथा 250� 40� पू. दे.। हिंद महासागर के ऐल्गोया खाड़ी पर दक्षिण अफ्रीका संघ के केप प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग मे केपटाउन से ४५० मील पूर्व स्थित यह केप राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर, बंदरगाह एवं औद्योगिक केंद्र है। यहाँ के विस्तृत पोताश्रय पर जलयानों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ऊन, चमड़ा, मोहरे (अंगोरा बकरी के लंबे बाल) एवं फल का व्यापार तथा निर्यात होता है। आयात की वस्तुओं में रबर एवं मोटरगाड़ियों के हिस्से उल्लेखनीय हैं। यहाँ मोटरगाडियों के हिस्सों को जोड़कर मोटर गाड़ियाँ बनाने तथा टायर निर्माण के प्रसिद्ध कारखानें हैं। अन्य उद्योगों में यंत्र, विद्युत् बटरियाँ, मोजे, रसायन, मिठाइयाँ, साबुन जूता, बिस्कुट और शीशे की वस्तुओं का निर्माण महत्वपूर्ण है। फल एवं मुरब्बों को डब्बों में बंद करने एवं लकड़ी की चीजें बनाने का काम भी बड़े पैमाने पर होता है। यहाँ पर चिराई करने, आटा पीसने आदि के कारखाने हैं। यहाँ के समुद्र में मछलियाँ भी मारी जाती हैं। इस नगर में ४०० कारखानें है जहाँ लगभग ८० प्रकार के उद्योगों संबंधी कार्य होते हैं। पोर्ट इलिज़ाबेथ अपने पृष्ठप्रदेश से रेलमार्गो एवं सड़कों द्वारा जुड़ा हुआ है। फोर्ट फ्रेडरिक कार्य संग्रहालय एवं कला गैलरी दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ कई उद्यान हैं।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)