पोर्टअलेये (Portalegre) १. जिला, पुर्तगाल के मध्य पूर्वी भाग में एलैंटेजो का यह एक जिला है, जिसके पूर्व में स्पेन और उत्तर में टेगस नदी है। इसका क्षेत्रफल २,३६८ वर्ग मील तथा जनसंख्या १,८८,४८२ (१९६०) थी। जिले की जनसंख्या का घनत्व देश में सबसे कम अर्थात् केवल ८० व्यक्ति प्रति वर्ग मील है। इस जिले में बहनेवाली मुख्य नदियाँ टेगस और ग्वाथ्यैना हैं जिनसे कुछ भाग में सिंचाई की जाती है। सेयारा डि साओ मामेदी पर्वतमाला पार करने के बाद स्पेन में प्रवेश किया जा सकता है। जमीन पहाड़ी होने से कनुवर है। यहाँ की प्रमुख उपजें तिलहन, खाद्यान्न तथा कार्क हैं। सुआर भी पाले जाते है।

२. नगर, इस जिले में स्पेन की सीमा के दस मील पश्चिम सेयारा डि साओ पर्वतश्रेणी की पश्चिमी ढाल पर लिज़बन के १०० मील उत्तर-पूर्व में स्थित नगर एवं व्यापारिक केंद्र है। यहाँ अनाज, जैतून के तेल एवं पशुओं का व्यापार केंद्र है। यहाँ अनाज, जैतून के तेल एवं पशुओं का व्यापार होता है। उद्योगों में शराब, कार्क, वाद्ययंत्र, जलयान, जूता, ऊनी एवं रेशमी वस्त्र निर्माण महत्वपूर्ण है। इस नगर में १६वीं तथा १७वीं शताब्दी के कई भवन हैं जिनमें १५५६ ई. में निर्मित बड़ा गिरजाधर उल्लेखनीय है। पोर्टअलेग्रे की जनसंख्या १०,५१० (१९५०) थी।

(राजेंद्रप्रसाद सिंह)