पोर्ट आर्थर १. नगर, स्थिति : ४८ २५ उ. अ. तथा ८९ १० प. दे.। यह नगर कैनाडा में ऑन्टेरियो प्रांत के थंडर बे डिस्ट्रिक्ट में टरॉन्टो से ५७० मील उत्तर-पश्चिम, एवं डलूथ के उत्तर-पूर्व तथा सुपीरियर झील के किनारे स्थित है। इसकी जनसंख्या ३१,१६१ (१९५१) थी। यह नगर फोर्ट विलियम से ठीक उत्तर में पड़ता है। इस नगर से कैनाडा की बड़ी झीलों का व्यापार नियमित होता है तथा गेहूँ, लकड़ी एवं लोहा का निर्यात होता है। पोर्ट आर्थर में अनाज जहाजों पर चढ़ाया जाता है। यहाँ तक पोताश्रय है तथा लकड़ी, लुग्दी एवं कागज के कारखाने स्थित हैं। यह भ्रमणाययों का भी प्रमुख केंद्र है।

२. नगर, स्थिति : ३८ ५० उ. अ. तथा १२१ १५ पू. दे.। यह चीन के लिआउदुंग प्रांत में, लिआउदुंग प्रायद्वीप के दक्षिणी सरे पर तथा दक्षिणी मंचूरियन रेलवे पर स्थित नगर तथा प्रमुख मौका संचालन केंद्र है। पोताश्रय का प्रवेश द्वारा केवल ८०० फुट चौड़ा है। प्रवेशद्वार के अंदर दो बड़े बड़े लंगर स्थल हैं जिनमें युद्ध के बड़े-बड़े जहाज ठहर सकते हैं। यह बंदरगाह सालभर खुला रहता है तथा पूर्व में गोल्डे माउंटेन तथा पश्चिम में टाइगर्स टेल प्रायद्वीप से घिरा होने से सुरक्षित रहता है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा २४ इंच है तथा औसत ताप १५.५ सें. तक रहता है। जनसंख्या १५,०८,००० (१९५७) थी।

३. नगर, स्थिति : ३० उ. अ. तथा ९४ प. दे.। युक्त राज्य, अमरीका, के टेक्सैस प्रांत की जैफर्सन काउंटी में मेक्सिको की खाड़ी से संबंधित नहर के किनारे ह्यस्टन नगर से १०५ मील पूर्व स्थित नगर है। यहाँ का रासायनिक उद्योग उन्नत अवस्था में है। यहाँ पोर्ट आर्थर कालेज एक व्यापारिक विद्यालय है। सैबाइन झील की शुष्क भूमि तथा निके पर सन् १९३८ में निर्मित पुल दर्शनीय हैं। मेक्सिको की खाड़ी का यह सबसे बड़ा बंदरगाह है। तेल शोधन की दृष्टि से संसार के बड़े-बड़े नगरों में से एक है। इसकी स्थापना आर्थर स्टिलवेल (Arther Stilwell) ने की थी। यहाँ इस्पात तथा संश्लिष्ट रबर का भी उत्पादन होता है।

(बेचन दुबे)