पोरबंदर स्थिति : 210� 37� उ. अ. तथा 690� 48� पू. दे.। यह पश्चिम भारत में स्थित गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले का एक नगर है। यह पहले एक देशी राज्य था, जो अब समाप्त होकर केवल एक नगर रह गया है। यहाँ की जनसंख्या ७५,०८१ (१९६१) थी। यह एक प्रसिद्ध बंदरगाह भी है। ८० टन तक के जहाज डॉक में आ सकते हैं। यहाँ के मकानों में पत्थरों का प्रयोग अधिक हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में इसे 'सुदामापुरी' कहा जाता था। सागर के किनारे एक ९० फुट ऊँचा दीप स्तंभ भी है जो १५ मील दूर से दिखलाई देता है। यहाँ शिक्षा का उत्तम प्रबंध है। अफ्रीका के पूर्वी तट तथा फारस की खाड़ी पर स्थित नगरों से इसका व्यापार होता है। व्यापार में घी का स्थान ऊँचा है। उद्योगों में रेशमी-सूती कपड़े, सीमेंट बनाना, कपास ओटना तथा प्रेस का काम अधिक होता है। यह महत्मा गांधी का जन्म स्थान है।(रमश्चोंद्र दुबे)