पौन्नुरनिदुब्रोली आंध्र प्रदेश के गुंटूरु जिले में एक नगर है जो गुंटुरु से १७ मील दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में कृष्णा नदी के डेल्टाई भाग में पड़ता है। यहाँ धान एवं तंबाकू की खेती होती है तथा धान कूटने और चमड़ा सिझाने के कारखाने हैं। यहाँ चिकित्सालय, विद्यालय, तथ्ज्ञा पर्यटक आवासगृह हैं। जनसंख्या २२,८७२ (१९६१) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)