पौडॉल्स्का स्थिति : 530� 30� उ. अ. तथा 370� 30� पू. दे.। यह पश्चिमी सोवियत सोशलिस्ट प्रजातंत्र संघ के मास्को क्षेत्र में, मास्को से २४ मील दक्षिण पेखरा एवं डेस्ना के संगमस्थल पर मास्को वॉरसॉ एवं मास्को-क्रीमिया राजपथ के चौराहे पर स्थित नगर है। इस नगर की जनसंख्या १,४४,००० (१९६२) थी। यहाँ सीमेंट, चूना, काँच तथा रेशम के उद्योग विकसित अवस्था में हो गए हैं। यहाँ के दृश्य सुंदर हैं। सन् १९०० तक यह छोटा नगर था किंतु पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा इसने काफी उन्नति कर ली है।
(बेचन दुबे)