पोडॉर स्थिति : 160� 40� उ. अ. तथा 140� 50� प. दे.। यह फ्रेंच वेस्ट अफ्रीका में सेनिगॉल गणतंत्र में सेनिगॉल नदी पर स्थित एक नगर एवं पोताश्रय है। यह सेंट लानिस से ११० मील पूर्व-उत्तर-पूर्व तथा डकार से २१० मील पूर्वोत्तर दिशा मे स्थित है। सिंचित क्षेत्र में स्थित होने के फलस्वरूप यह कृषि एवं व्यापारिक केंद्र हैं। यहाँ की मुख्य पैदावार मोटे अनाज जैसे, आलू, धान आदि हैं। पशुपालन एवं मत्स्योद्योग भी विकसित है। पास में ही हवाई अड्डा भी स्थित है। यहाँ की जनसंख्या ८१,०००० (१९५०) थी।(बेचन दुबे)